वन माफिया ने सरकारी जंगल से काट डाले खैर के पेड़, पुलिस कार्रवाई में जुटी

Friday, Jan 11, 2019 - 04:42 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। वन माफिया रिजर्व (सरकारी) जंगलों में उगे कीमती खैर के हरे पेड़ों को काट रहा है। वन माफिया ने अम्ब सलोई ङ्क्षलक रोड़ पर पड़ते गांव अलेहड़ में सड़क किनारे सरकारी जंगल में से खैर के 6 बड़े पेड़ों को काट गिराया है। हालांकि जंगल में पेड़ काटने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने पुलिस को सूचना कर दी है और रिजर्व जंगल से काटे हुए खैर के पेड़ों की लकड़ी के करीब 3 दर्जन मौछे बरामद कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार फोरेस्ट रेंज भरवाईं के अधीन पड़ते चौआर बीट के अधीन पड़ते उक्त जंगल में वन माफिया ने खैर के हरे 6 पेड़ों को काट गिराया है। लिंक रोड के किनारे रिजर्व एवं सरकारी जंगल में हुए अवैध कटान में वन माफिया ने इस कदर भारी भरकम पेड़ों को काटा है कि पेड़ गिरने के दौरान खैर के छोटे पेड़ टूट गए हैं।

गत दिनों काटे गए थे 6 खैर के पेड़

शुक्रवार को मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए वनरक्षक अरुण कुमार ने बताया कि गत दिनों हुए इस अवैध कटान की सूचना पर उन्होंने तुरंत आलाधिकारियों को सूचित किया और पुलिस थाना अम्ब में शिकायत की। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि गत 8 जनवरी को वह व वन कर्मी बख्तावर सिंह रिजर्व जंगल की गश्त पर थे तो उक्त जंगल में 6 खैर के हरे पेड़ अवैध काटे पाए गए। खैर की काटी गई लकड़ी की कीमत एक लाख से ज्यादा है।

पेड़ों के 34 मौछे झाड़ियों में बरामद

वन रेंज अधिकारी भरवाईं प्यार सिंह ने कहा कि इस मामले में विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के 34 मौछे यहां झाड़ियों में बरामद किए गए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि इस मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जाए। वहीं डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Vijay