Solan: रिश्वत का आरोपी फोरैस्ट गार्ड काेर्ट में पेश, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 08:05 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): स्टेट विजिलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो बद्दी की टीम द्वारा 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए फोरैस्ट गार्ड को अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला। विजिलैंस की टीम इस मामले में जांच में जुटी है। बता दें कि पेड़ कटान की एक शिकायत को रफा-दफा करने की एवज में उक्त फोरैस्ट गार्ड ने रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा स्टेट विजिलैंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो बद्दी थाना में की गई थी।

शिकायत मिलते ही डीएसपी प्रतिभा चौहान के निर्देशानुसार टीम ने माजरा दभोटा के फोरैस्ट गार्ड समीर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस बारे जब स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो बददी की डीएसपी प्रतिभा चौहान से बात की गई तो उन्होंने आरोपी फोरैस्ट गार्ड को अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News