वनों में लुप्त होते जल संसाधनों को फिर से जीवित करेगा वन विभाग, HIMFES परियोजना शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 08:33 PM (IST)

शिमला (योगराज): वनों में लुप्त हो रहे जल संसाधनों को फिर से जीवित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बढ़ाने से मकसद से हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने जीआईजैड पोषित HIMFES (हिम वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवा) परियोजना की शिमला से शुरूआत की है। वन मंत्री राकेश पठानिया नेपीटरहॉफ में इस परियोजना की शुरूआत की। यह परियोजना पश्चिमी हिमालयी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लागू होगी।

परियोजना के शुभारंभ अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश पर्यावरण और वनों की सुरक्षा के लिए नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में अग्रणी रहा है, जिससे जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद मिली है। इस परियोजना के माध्यम से भी पर्यावरण व वन संरक्षण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन पैदा करना है। परियोजना की लागत लगभग 33 करोड़ रुपए है और यह परियोजना प्रदेश के कांगड़ा, चम्बा और मंडी जिलों की चयनित पंचायतों में लागू की जाएगी। इस मौके पर मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरियाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, मुख्य अरण्यपाल वन डॉ. सविता और योजना निदेशक डॉ. बसु सूद भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News