वन विभाग की अवैध कब्जाधारियों पर बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा वन भूमि से काटे 600 पेड़

Saturday, May 12, 2018 - 12:54 AM (IST)

कुल्लू: वन विभाग ने हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर अवैध कब्जों की निशानदेही के साथ ही तुरंत कब्जे हटाने की मुहिम तेज कर दी है। विभाग की टीम ने गत 3 दिन के भीतर 32 बीघा वन भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करवाया है। वहीं शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय से सटी खराहल घाटी के बोडसू व बिजली महादेव बीट में हुए अवैध कब्जे को हटाया है। वन व राजस्व विभाग की टीम ने पहले निशानदेही करवाई और बाद में 18 बीघा 17 बिस्वा वन भूमि से अवैध कब्जे को हटाया। इस दौरान सेब के 600 पेड़ काट दिए गए।


विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
आर.ओ. कुल्लू बलदेव शर्मा की अगुवाई में टीम ने अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया आरंभ की। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की ओर से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया जारी है। शनिवार को भी वन विभाग की टीम अवैध कब्जों की निशानदेही के बाद कब्जों को हटाएगी। डी.एफ.ओ. कुल्लू नीरज चड्ढा ने कहा कि वन विभाग वन मंडल के तहत विभिन्न वन बीट में हुए अवैध कब्जों को छुड़ाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे छुड़ाने के बाद कांटेधार तार से बाड़बंदी की जाएगी।  

Punjab Kesari