जंगल में घास लेने जा रहे व्यक्ति को तेंदुए ने किया लहुलूहान

Saturday, Sep 07, 2019 - 11:04 AM (IST)

नाहन: हिमाचल प्रदेश के नाहन में तेंदुए ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। जिसे इलाज के लिए संगड़ाह अस्पताल भर्ती करवाया गया। हादसा संगड़ाह के सैंज गांव में रहने वाले सुभाष चंद के साथ हुआ। जोकि जंगल में घास लेने गया था उसी वक्त तेंदुआ उस पर झपट पडा,उसने सुभाष का सिर बुरी तरह नोच डाला। किसी तरह बाद में सुभाष ने तेंदुए से अपनी जान बचा ली और वह जख्मी हालत में करीब अढाई किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा। सुभाष पुन्नरधार स्कूल में चपड़ासी के पद पर तैनात है।

kirti