सांप के काटने पर नीम-हकीमों से इलाज करवाती रही विदेशी महिला, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल

Friday, Jul 13, 2018 - 04:01 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू ): कुल्लू में एक विदेशी महिला को सांप ने काट लिया। ग्रामीण क्षेत्र में नीम-हकीमों से उपचार करवाने के बाद महिला की तबीयत और बिगड़ गई। शुक्रवार को महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया है। महिला ने चिकित्सकों को बताया कि उसे ऐसा लगा कि किसी जंगली जीव ने उसे पांव में काटा है। असहनीय पीड़ा के चलते ग्रामीणों ने उसका गांव में ही एक व्यक्ति से उपचार करवाया। उसके पांव में ब्लेड से चीरे भी लगाए, इसके बावजूद उसके पांव में काफी सूजन आ गई और फिर उसे अस्पताल लाया गया।


सांप के काटने से हुई ऐसी हालत
अब चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। महिला ने कभी कहा कि उसे कुत्ते ने काटा है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि महिला की ऐसी हालत सांप के काटने से ही हुई है। चिकित्सकों ने महिला को अपनी निगरानी में लेकर उपचार शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुशील चंद्र शर्मा ने विदेशी महिला को अस्पताल में भर्ती किए जाने की पुष्टि की है।

Vijay