इस वजह से हो सकती हैं निजी स्कूलों की मान्यता रद्द

Thursday, Apr 20, 2017 - 02:38 PM (IST)

धर्मशाला : निर्धारित समय में विद्यार्थियों को आधार से लिंक न करवाने पर स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। यह निर्णय बार-बार दिए गए आदेशों पर कार्रवाई न होने के चलते लिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शिक्षा विभाग ने कुछ समय पहले निजी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि वह एस.डी.एम.आई.एस. पोर्टल पर सभी बच्चों को आधार से लिंक करवाएं लेकिन बावजूद इसके निजी स्कूलों द्वारा इस आदेश पर कोई पहल नहीं की है।

बच्चों को दिए आधार से लिंक करवाने के निर्देश 
वहीं कांगड़ा के समस्त प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी बच्चों को यूडाइस पर आधार से लिंक करवाएं और 2-3 दिन में बच्चों की आधार सहित जानकारी बी.आर.सी. कार्यालय में जमा करवाएं, वहीं कांगड़ा के समस्त निजी स्कूलों को भी एस.डी.एम.आई. पोर्टल पर सभी बच्चों को आधार से लिंक करवाने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं यदि इस कार्य को करने में किसी भी सरकार या गैर-सरकारी स्कूल को कोई भी समस्या आती है तो वह अपने बी.आर.सी. व डाइट से संपर्क कर सकते हैं। प्राथमिक शिक्षा के अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक विद्यार्थी एस.डी.एम.आई.एस. पोर्टल में आधार के साथ लिंक होना जाना चाहिए, अन्यथा स्कूल मुखिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।