यहां होली महोत्सव में पहली बार होगा मैराथन का आयोजन

Thursday, Feb 21, 2019 - 05:17 PM (IST)

पालमपुर : होली महोत्सव में पहली बार मैराथन का आयोजन किया जाएगा, वहीं परंपरागत हिमाचली परिधान पर आधारित फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र ङ्क्षबदु रहेगा। आयोजन समिति ने राज्य स्तरीय होली महोत्सव में विविधता लाने का निर्णय लिया है। ऐसे में इस बार सैल्फी विद डॉटर जहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का संदेशवाहक बनेगी, वहीं लोगों के लिए होली पर सैल्फी प्वाइंट भी क्रिएट किया जाएगा। राज्य स्तरीय होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति ने विभिन्न उप समितियों की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता राज्य स्तरीय होली महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक पंकज शर्मा ने की।

इस महोत्सव के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले बेबी शो, फ्लावर शो, डॉग शो के अतिरिक्त फन शो को लेकर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार होली महोत्सव पर होगा। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ के अरविंद शर्मा, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा उप समितियों के संयोजक व सदस्य उपस्थित रहे। पालमपुर में दिखेगी इस बार लट्ठमार होली की छटा, वहीं विश्व प्रसिद्ध फूलों की होली व बरसाने की होली भी पालमपुर की होली में अपना रंग जमाएगी।

kirti