कोटखाई रेप एंड मर्डर केस में पहली बार सामने अाई अारोपी आशीष की तस्वीर

Friday, Jul 14, 2017 - 12:58 PM (IST)

शिमला : कोटखाई रेप एंड मर्डर केस सुलझ गया है और इस सनसनीखेज केस में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। सबसे पहले गिरफ्तार किए गए आशीष उर्फ अाशु की पहली तस्वीर सामने अाई है। यह तस्वीर उस वक्त ली गई जब ठियोग की अदालत में पेश करने के लिए आशीष को लाया गया था। आशु को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में लाया गया। आशु उन 6 आरोपियों में शामिल है जिन्हें एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। 


6 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
इस सनसनीखेज मामले में जंजैहली के रहने वाले राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 42 साल के सुभाष सिंह बिष्ट को भी गिरफ्तार किया गया है जो पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। 29 साल का आरोपी सूरज सिंह नेपाली है, उसके साथ-साथ 19 साल के लोकजन उर्फ छोटू को भी पकड़ा गया है जो नेपाली है। पांचवां आरोपी दीपक उर्फ दीपू है जिसकी उम्र 38 साल है और वो भी गढ़वाल का ही है।


ये था मामला
गौर रहे कि 4 जुलाई को शिमला जिला के कोटखाई से 10वीं में पढ़ने वाली एक लड़की गायब हो गई थी और 6 जुलाई को उसका शव नग्न हालत में जंगल के बीच पड़ा मिला था। इस केस को हिमाचल का निर्भया केस भी कहा जाने लगा और प्रदेश में कई जगहों पर आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन होने लगे। लोगों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने इस केस की जांच के लिए एक एसआईटी बनाई थी जिसकी कमान आईजी जहूर जैदी को दी गई है।