कांग्रेस का बूथ स्तर पर फोकस, अब होगी मॉनिटरिंग

Wednesday, Sep 12, 2018 - 04:47 PM (IST)

शिमला (राक्टा): आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस बूथ स्तर पर पार्टी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है। इसी कड़ी में पार्टी ने ब्लॉक व बूथ पदाधिकारियों के कार्यो की मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही जिला और ब्लॉक कमेटियों के कार्यों की भी रिपोर्ट तैयार होगी। सूचना के अनुसार बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दृष्टिगत बुनियाद-2019 कार्यक्रम शुरु किया जाएगा। यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा और कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल स्वंय इसकी मॉनिटरिंग करेंगी। बूथ स्तर पर पार्टी 5 से 10 कार्यकर्ताओं की एक सशक्त  टीम तैयार करेंगी। 

इसको लेकर रुपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही पार्टी भाजपा के जनसंर्पक अभियान की तर्ज पर दस्तक नाम से भी एक अभियान चलाने की तैयारियों में है। सूचना के अनुसार इसके तहत कांग्रेस नेता ऐसे लोगों से घर-घर जाकर मिलेगें, जो समाज के अलग पहचान व रु तबा रखते है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया जाएगा। भाजपा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा ही अभियान चला रखा है। इसके माध्यम से केंद्र की नीतियों व योजनाओं से लोगों को भाजपा नेता घर-घर जाकर अवगत करवा रहे है।

पाटिल ने तैयार की रिपोर्ट, राहुल को सौंपी जाएगी 
रजनी पाटिल ने भारत बंद के अंतर्गत हिमाचल में केंद्र सरकार के खिलाफ खोले गए मोर्च की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर दी है। इसके वे अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपेगी। कांग्रेस ने भारत बंद के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में धरने-प्रर्दशन का आयोजन किया था। सूत्रों की माने कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए केसों का उल्लेख रिपोर्ट में किया गया है। 

अदंरुनी राजनीति-गुटबाजी का चुकी भांप  
रजनी पाटिल प्रदेश के 10 जिलों का दौरा कर चुकी है। ऐसे में अब वह प्रदेश कांग्रेस की अदंरु नी राजनीति व गुटबाजी को भी भांप चुकी है। सूत्रों की माने तो पाटिल अब संगठन से बाहर चल रहे नेताओं और पदाधिकारियों की बहाली कर सकती है। इससे संबधित रिपोर्ट वह पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तैयार करने के लिए कह चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी हुई है। बूथ स्तर पर पार्टी का मुख्य रुप से फोकस है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है। जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जा चुके है। आने वाले दिनों में नए कार्यक्रम शुरु होगें तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधियों नितियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। हर बूथ पर एक सशक्त टीम गठित की जाएगी।  

Ekta