गैस सिलैंडर फटने से मकान की छत उड़ी, एक झुलसा

Monday, Mar 05, 2018 - 11:55 PM (IST)

कोटला: उपमंडल के अंतर्गत भाली गांव में सोमवार को एक मकान में गैस सिलैंडर फट गया, जिससे मकान को आग लग गई। गांव की शुकंतला देवी के मकान में दोपहर को गैस सिलैंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ और मकान की छत भी उड़ गई। गैस सिलैंडर फटने के कारण लगी आग से लाखों की सम्पत्ति का नुक्सान हुआ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। गनीमत यह रही कि घटना के समय घर के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी अशोक कुमार अपनी टीम सहित तुरंत भाली गांव पहुंचे तथा आग बुझाने का कार्य शुरू किया। 

आग की चपेट में आने से बचाया दूसरा गैस सिलैंडर
फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया और एक और गैस सिलैंडर को आग लगने से बचा लिया। बावजूद इसके घर का अधिकांश सामान जल गया है। फायर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हमें करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि भाली गांव में एक मकान में आग लगी है, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 5 लाख की सम्पति का नुक्सान हुआ है।

ऐसे हुआ हादसा
घर के मालिक विकास कुमार की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर वह पंचायत सभा में गई थी कि गांव के कुछ लड़के भागते हुए आए और उन्हें बताया कि उनके घर में आग लग गई है। घर आने पर लोग घर के अंदर आग बुझाने घुसे जिन्हें मैने बताया कि घर में 2 सिलैंडर भी पड़े हैं जैसे ही वे लोग बाहर आए तो सिलैंडर में धमाका हुआ और छत भी उड़ गई, जिसमें उनके पति घायल हो गए। दूसरा सिलैंडर भी आग पकड़ चुका था लेकिन फायर कर्मियों ने उस पर काबू पा लिया।