महिला के बैग में नशे की खेप देखकर उड़े पुलिस के होश

punjabkesari.in Monday, Oct 23, 2017 - 12:32 AM (IST)

डमटाल: डमटाल पुलिस नारकोटिक्स सैल की टीम द्वारा गांव तौकी में एक महिला को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार हवलदार गोविंद सिंह, संदीप वर्मा, नवजोत सिंह, बलविंदर सिंह, राकेश कुमार और महिला आरक्षी रंजन शर्मा सहित जब दैनिक गश्त पर थे तो गांव तौकी के नजदीक सामने से आ रही एक महिला जिसके हाथ में एक थैला था, उसको शक के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान महिला के थैले में नशे की खेप देख पुलिस टीम के होश उड़ गए। महिला के थैले से 407 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी ले गई। आरोपी महिला की पहचान गांव छन्नी के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर ने इसकी पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News