पर्यटन नगरी डल्हौजी में PM के स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रहीं धज्जियां

Friday, Nov 16, 2018 - 03:23 PM (IST)

चम्बा (मोहम्मद आशिक): हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डल्हौजी अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है और यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इस नगरी का दीदार करने आते हैं लेकिन पी.एम. के स्वच्छ भारत अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं डल्हौजी में जगह-जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं, ऐसे में पर्यटन नगरी में पर्यटकों को भी मुश्किल पेश आ रही है। गंदगी के चलते पर्यटकों की संख्या में भी कमी पेश आ रही है।

गांधी चौक के आसपास लगे हैं कूड़े के ढेर
हैरानी इस बात को लेकर होती है कि देश की सबसे सुरक्षित सैरगाहों में से एक मानी जाने वाली पर्यटन नगरी में गंदगी ने अपना डेरा जमा लिया है। पर्यटन नगरी के गांधी चौक के आसपास आपको कूड़े के ढेर लगे हुए मिलेंगे जहां से बदबू आती रहती है। यहां सबसे अधिक पर्यटक घूमते हंै लेकिन गंदगी को देख कर शायद पर्यटक भी इस पर्यटन नगरी पर सवाल जरूर खड़े करते हैं, ऐसे में स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले देश के पी.एम. का स्वच्छ भारत अभियान डल्हौजी में फेल होता हुआ नजर आ रहा है।

क्या कहते हैं डल्हौजी के लोग
वहीं दूसरी और डल्हौजी के लोगों का कहना है कि पी.एम. के स्वच्छ भारत अभियान की यहां धज्जियां उड़ रही हैं, ऐसे में यहां इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ता है। जगह-जगह गंदगी के अम्बार से लोगों को परेशानी पेश आती लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं। हम चाहते हैं कि सरकार कोई एक्शन ले ताकि स्वच्छ भारत अभियान और यहां की खूबसूरती पर ग्रहण न लगे।

Vijay