महाशिवरात्रि पर भोले के दरबार उमड़ा आस्था का सैलाब, MP किशन कपूर ने भी लिया आशीर्वाद

Friday, Feb 21, 2020 - 06:45 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): वेद-पुराण, मनु स्मृति, भागवत गीता, रामायण और महाभारत काव्य हिंदू संस्कृति की आत्मा माने जाते हैं। युगों पूर्व लिखे गए इन धार्मिक ग्रंथों की घटनाएं इस भूखंड में कहीं न कहीं मेल खाने लगती हैं और जब इस तरह के वाकया सामने आते हैं तो लोगों की आस्था और भी दृढ़ हो जाती है। महाशिवरात्रि के खास पर्व पर धर्मशाला के खनियारा में बसे प्राचीन शिव मंदिर में भी कुछ इस तरह का ही नजारा देखने को मिला।

यहां हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तजनों ने भगवान शंकर के दर्शन किए और मनोकामनाओं को पूर्ण करने की प्रार्थना की। खुद सांसद किशन कपूर ने मंदिर में शिरकत कर भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

आघंजर महादेव की कहानी को महाभारत के वराह पर्व से जोड़कर देखी जाती है जबकि आधुनिक भारत में इसका इतिहास 1400 ईस्वी से भी देखने को मिलता है। यहां बाबा गंगा भारती का अखंड धूना 600 सालों से निरंतर जलता चला आ रहा है, जिसे कभी किसी ने खुद आग लगाकर नहीं जलाया, साथ ही शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के समय में उनकी विजटि का वर्णन भी इस मंदिर के शिलालेखों में साफ देखने और पढऩे को मिलता है। यहां के स्थानीय निवासी और कांगड़ा के सांसद भी इस घटना से इत्तेफाक रखते हैं।

Vijay