मनाली के अंजनी महादेव नाले में बादल फटने से आई बाढ़, बहा पुल (Video)

Monday, Jul 02, 2018 - 02:39 PM (IST)

मनाली (सोनू): मनाली-सोलंग नाला के अंजनी महादेव नाले में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बाढ़ से ब्यास नदी पर बना गोशाल गांव के लिए अस्थाई पुल बह गया है। रविवार रात 3 बजे जब बाढ़ आई तो लोग सो रहे थे। नदी की ओर से आई जोर की आवाज से वह उठ गए। बाढ़ के कारण नाले में आए पत्थर ओर मलबे से कोठी, पलचान, रुआड ओर कुलंग गांव के घर हिल गए। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से एक दूसरे का हाल पूछा लेकिन रात होने के कारण पता नहीं चल पा रहा था कि किस नदी या नाले में बाढ़ आई है।


अंजनी महादेव नाले में आई बाढ़ से गोशाल का अस्थाई पुल बह गया तथा सोलंग के लिए नदी में बन रहे बीआरओ के पुल को हल्का सा नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से बरुआ गांव की तरफ वाली कुछ जमीन भी बह गई है और सेना के ट्रांजिट केम्प पलचान की सड़क को भी कुछ नुकसान हुआ है। ट्रांजिट कैंप का जल स्रोत भी बाढ़ की भेंट चढ़ गया है। पलचान पंचायत के प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंजनी महादेव नाले में रात 3 बजे बाढ़ आ गई जिससे लोग सहम उठे। वहीं ग्रामीण मेहर चन्द ठाकुर ने बताया कि उनका अस्थाई पुल बह गया है जिससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई गया।


उन्होंने बताया कि अहिल्या नदी पर भी पानी बढ़ गया है जिससे वाहन आर पार नही हो रहे है। मनाली एसडीएम रमन घरसँगी ने बताया कि बाढ़ में आए मलबे से बीआरओ का पुल ढका है। रेवेन्यू विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने को घटनास्थल रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश से ब्यास नदी सहित नाले उफान पर है। नदी किनारे रह रहे लोगो को सचेत कर दिया गया है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

Ekta