मत्स्य विभाग ने पकड़े 7 शिकारी, 15800 रुपए वसूला जुर्माना

Thursday, Jul 05, 2018 - 02:52 PM (IST)

बंजार: गत 2 दिनों से मत्स्य विभाग के अधिकारी डी.सी. आर्य व उनकी टीम जिसमें तेजिन्द्र प्रकाश फार्म सहायक, भोला राम, शिव दयाल व प्रताप सिंह शामिल रहे, ने अवैध तरीके से मछली मारने वालों पर छापामारी कर 7 लोगों को पकड़ा और 15,800 रुपए हर्जाना वसूल किया। इसमें दिले राम पुत्र शुक्रू राम निवासी गांव कमेड़ा डा. बठाहड़ को 5,000 रुपए जुर्माना किया गया है। इसके अतिरिक्त नरेंद्र सिंह पुत्र धनवंत, योगराज पुत्र मान दास, केवल पुत्र सूरत राम, चेत राम पुत्र सेस राम, दुनी चंद पुत्र सेस राम व रवि पुत्र संगत राम इन सभी को बंजार से लेकर टिल्ला पुल व बठाहड़ इलाके में रंगे हाथों मछलियों का अवैध शिकार करते पकड़ा गया है।


3 साल की सजा का है प्रावधान
मत्स्य अधिकारी डी.सी. आर्य ने बताया कि अवैध तरीके से मछली मारने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अगर नदी में कोई भी व्यक्ति करंट, डायनामाइट या किसी जहरीले पदार्थ का प्रयोग करता हुआ पकड़ा जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा 3 साल की सजा का प्रावधान है।

Vijay