मटौर-शिमला हाईवे जमीन अधिग्रहण की पहली किश्त 70 करोड़ पहुंची

Sunday, Sep 26, 2021 - 10:41 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : कांगड़ा उपमंडल के तहत मटौर-शिमला राष्ट्रीय हाईवे के अधिग्रहण की पहली किश्त 70 करोड़ रूपए केन्द्र सरकार की ओर से आ चुकी है। इनमे से 60 करोड़ रूपए की पहली किश्त जिनकी जमीन इस सड़क में आएगी, के खातों में चली गई है। इस बात की जानकारी देते हुए एस. डी.एम. कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि लगभग 1400-1500 लोग जिनकों यह पैसा मिलना है, उनके खातों में पहली किश्त डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद जिन लोगों के इस राष्ट्रीय सड़क में भवन व पेड़ आदि आ रहे हैं, उनके मुआवजे का अनुमान नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जा रहा है।
 

Content Writer

prashant sharma