पहले शादी की फिर शारीरिक शोषण कर हुआ फरार

Friday, Nov 16, 2018 - 09:24 PM (IST)

कालाअंब: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रहने वाली एक महिला ने गजियाबाद निवासी एक व्यक्ति पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके साथ शादी की और शारीरिक शोषण के बाद वह उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। एस.पी. सिरमौर रोहित मालपाणी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा कि एक व्यक्ति कमल कांत निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश ने उसके साथ शादी की और शारीरिक शोषण कर उसे छोड़कर भाग गया। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Vijay