पालमपुर से अग्निवीरों का पहला बैच रवाना,  703 उम्मीदवारों का हुआ चयन

Thursday, Dec 22, 2022 - 02:59 PM (IST)

 

पालमपुर (पांजला) : भारतीय सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ की नई भारत सरकार योजना के तहत अग्निवीरों का पहला बैच जीओसी दाह डिवीजन द्वारा आज एआरओ पालमपुर से रवाना किया गया।  
रैली 11 सितंबर 2022 को शुरू हुई और चयन के सभी चरणों के पूरा होने के बाद कुल 703 उम्मीदवारों का चयन किया गया।  उम्मीदवारों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कड़ी प्रतिस्पर्धा और अंतिम चयन हुआ। 

Content Writer

Kuldeep