2 गोदामों में आग लगने से 40 लाख का नुक्सान, 10 करोड़ की संपत्ति बचाई

Thursday, Jul 29, 2021 - 11:49 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): चड़ी में 2 गोदामों में आग लगने से करीब 40 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। फायर विभाग ने करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति को बचा लिया है। अंकुर सोनी के गोदाम में इमारती लकड़ी व रितिक सोनी के स्टोर में कंफैक्शनरी का सामान रखा हुआ था जिसमें आग लगी हुई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धर्मशाला फायर विभाग के फायर ऑफिसर स्वरूप कुमार चौधरी के मुताबिक चड़ी में 2 गोदामों में आग लगने की सूचना मिलने पर धर्मशाला से 2 गाड़ियां तथा कांगड़ा से एक गाड़ी मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में अंकुर सोनी के गोदाम में इमारती लकड़ी तथा रितिक सोनी के स्टोर में कंफैक्शनरी का सामान रखा हुआ था। अंकुर सोनी को 25 लाख जबकि रितिक सोनी को करीब 15 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है। गोदाम के साथ लगते मकानों को भी बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Content Writer

Vijay