किशनपुरा की आइसोलेट कंपनी में लगी आग, तैयार व कच्चा माल जलकर राख

Saturday, Apr 30, 2022 - 09:32 PM (IST)

मानपुरा (ब्यूरो): किशनपुरा स्थित कोल्ड स्टोर के पैनल व टीन की शीटें तैयार करने वाली कंपनी आइसोलेट के पीयू प्लांट में अचानक लगी आग से करोड़ों रुपए का नुक्सान हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार सायं करीब साढ़े 4 बजे कंपनी के आगे कबाड़ में अचानक धुआं उठने लगा। कूड़़े के ढेर में प्लास्टिक होने से आग तेजी से फैल गई, साथ लगता प्लांट भी इसकी चपेट में आ गया।

आग लगते ही कंपनी के कर्मचारियों ने फायर हाईड्रैंट से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेजी से फैलती आग पर काबू पाना मुश्किल हाे गया। इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में शैड व प्लांट में रखा तैयार व कच्चा माल जल गया। फायर ऑफिसर ने बताया कि नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। मानपुरा के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay