करियाने की दुकान में लगी आग, 5 लाख का नुक्सान

Thursday, Jun 07, 2018 - 12:54 AM (IST)

नादौन: निकटवर्ती मानपुल बाजार में एक करियाना की दुकान में आग लगने से करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पंकज मेहता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि देर शाम को वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह 6 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान जल रही है तो वह दुकान पर आया तो देखा दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे उसे करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay