कबाड़ की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, 85 हजार रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 08:01 PM (IST)

नाहन (सतीश): कालाअंब में शुक्रवार दोपहर बाद एक दुकान में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रुचिरा फैक्टरी के पास संजीव कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया।
PunjabKesari, Fire Officer Image

हालांकि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं पहुंचा लेकिन दुकान में रखा सामान जलने से दुकानदार को हजारों रुपए का नुक्सान हुआ है। दमकल विभाग ने नुक्सान की कीमत 85 हजार रुपए के करीब आंकी है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धुआं व आग की लपटों से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
PunjabKesari, Fire Officer Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News