हमीरपुर: बिझड़ी के दलचेहड़ा में पॉल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, हजारों मुर्गे जिंदा जले

Thursday, Dec 28, 2023 - 05:01 PM (IST)

बिझड़ी (सुभाष): हमीरपुर जिला के तहत आते विकास खंड बिझड़ी की दलचेहड़ा पंचायत एक पॉल्ट्री फार्म आग की भेंट चढ़ गया। ये पॉल्ट्री फार्म जगतार सिंह का था, जिसमें देर रात अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार फार्म में 12 हजार के करीब छोटे-बड़े मुर्गे थे, जिनमें से करीब 7 हजार की आग में जलने से मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक पूरा फार्म जलकर राख हो गया था। हलका पटवारी सुरजीत सिंह ने बताया कि पॉल्ट्री फार्म में जिंदा जले मुर्गों व अन्य नुक्सान का आकलन किया जा रहा है तथा रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पंचयात प्रधान दलचेहड़ा संजीव जरयाल ने कहा इस घटना में जगतार सिंह काे लाखों का नुक्सान हुआ है और इसी पॉल्ट्री फार्म से इसका और इसके परिवार का गुजारा चल रहा था। उन्होंने सरकार और विभाग से जगतार सिंह की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay