कालका-शिमला हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 4 लोग

Saturday, Sep 08, 2018 - 08:16 PM (IST)

परवाणु: कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सनवारा रेलवे फाटक के समीप एक चलती कार में आग लग गई। इस हादसे में कार में सवार 4 लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार कार (डी.एल. 3सी.जैड-9633) में सवार होकर 4 लोग दिल्ली से शिमला घूमने के लिए जा रहे थे। जब कार सनवारा रेलवे फाटक के समीप पहुंची तो उसमें आग लग गई। हाईवे निर्माण में लगी कंपनी की जे.सी.बी. से मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाया गया। घटना की पुष्टि पुलिस थाना धर्मपुर के एस.एच.ओ. नवीन झाल्टा ने की है। 

Vijay