ऊना के बाथड़ी में उद्योग में लगी आग, 10 लाख रुपए का नुक्सान

Tuesday, Nov 29, 2022 - 09:04 PM (IST)

टाहलीवाल (गौतम): औद्योगिक क्षेत्र बाथड़ी के एक उद्योग में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। जानकारी के अनुसार एक उद्योग में रॉ-मैटीरियल को लिफ्ट से एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के दौरान लिफ्ट की हुक स्लिप होने के कारण रॉ-मैटीरियल गिरने के कारण आग लग गई, जिससे उद्योग का 10 लाख रुपए के करीब नुक्सान हो गया। उद्योग प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना दमकल विभाग टाहलीवाल को दी गई। दमकल विभाग टाहलीवाल के इंचार्ज सुनील दत, फायरमैन हरमेश चंद, चालक गुरभाग सिंह व निर्मल पर आधारित टीम व उद्योग के कर्मचारियों ने आग को नियंत्रित कर उद्योग की 50 लाख रुपए की संपत्ति को सुरक्षित किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay