भीषण अग्निकांड में मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Wednesday, May 16, 2018 - 10:09 PM (IST)

रिकांगपिओ: जिला किन्नौर के तांगलिंग गांव में आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई। इस घटना में प्रारम्भिक जांच के अनुसार लगभग 55 लाख रुपए की सम्पत्ति जल कर राख हो गई। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से करीब 9 किलोमीटर दूर तांगलिंग गांव में मनोहर सिंह व उदय सिंह के मकान में आग लग गई। इस घटना में मनोहर सिंह के  4 कमरे जिसमें रखा घरेलू सामान व उदय सिंह व सुरेश कुमारे की दुकानें तथा एक ढाबा जल कर राख हो गए।


प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार की फौरी राहत दी
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र रिकांगपिओ से टीम मौके पर पहुंची और सेना के जवानों व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की सूचना मिलते ही एस.डी.एम. कल्पा मेजर अवनिंद्र कुमार भी अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत के तौर पर 5-5 हजार रुपए दिए गए तथा राजस्व विभाग को अग्रिकांड से हुए नुक्सान का जायजा लेने के आदेश दिए गए हैं।

Vijay