Bilaspur: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग ने कर डाला लाखों का नुक्सान, परिवार के 2 सदस्य घायल
punjabkesari.in Friday, Dec 20, 2024 - 12:28 PM (IST)

घुमारवीं (जम्वाल): बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के कोठी पंचायत के टोबका गांव में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में संत राम पुत्र स्वर्गीय गोपी राम का रोजमर्रा का सारा सामान जलकर राख हो गया।
संत राम ने बताया कि अचानक कमरे से धुएं की दुर्गंध आने पर देखा तो आग भड़क चुकी थी। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। संत राम के अनुसार आग पर काबू पाते समय उनका बेटा महेंद्र सिंह और बहू सपना देवी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया।
संत राम ने बताया कि कमरे में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, बैड और 25000 रुपए नकद आग की भेंट चढ़ गए हैं, जिससे उसे कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उधर, कोठी पंचायत के प्रधान नंद लाल और बीडीसी सदस्य रवि कौशल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हलका पटवारी अनिल ठाकुर ने नुक्सान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की। वहीं प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर संत राम को 3000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here