कुल्लू: बंजार के फरयाड़ी में आग की भेंट चढ़ा मकान, 8 लाख रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 12:18 AM (IST)

बंजार (लक्ष्मण): कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार के फरयाड़ी गांव के पास एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में करीब 8 लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। हालांकि घटना में किसी तरह के जानी नुक्सान की जानकारी नहीं है, लेकिन मकान के साथ लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया है। घटना की सूचना लोगों ने अग्निशमन विभाग व प्रशासन को दी, जिसके चलते राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुक्सान का आकलन किया। राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार घटना में मकान मालिक को 8 लाख रुपए के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मकान अमर चंद पुत्र वेद राम गांव फरयाड़ी डाकघर गुशैणी तहसील बंजार का था। अब मकान जल जाने के कारण अमर चंद के परिवार के पास रहने के लिए घर नहीं बचा है और उनका परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के घर में शरण ले रखी है। उधर, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20 हजार की राशि प्रदान की गई है, जबकि तिरपाल और अन्य सामान भी प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दिया गया। जानकारी के अनुसार यह आग की घटना शॉर्ट सर्किट के कारण पेश आई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News