पतलीकूहल में आग की भेंट चढ़ा मकान, दंपति सहित 5 मवेशी झुलसे...लाखों का नुक्सान

Friday, May 05, 2023 - 05:12 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन): पतलीकूहल स्थित गांव शीला हलाण में एक डेढ़ मंजिला मकान में आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार मकान में यह आग सुबह 6:30 बजे लगी। आग बुझाने के प्रयास में दंपति झुलस गया है, जिसे पतलीकूहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यही नहीं, इस घटना मकान की धरातल मंजिल में बांधे 5 मवेशी झुलस गए हैं। आग की घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है। उक्त मकान भोलाराम पुत्र महंत राम गांव शीला हलाण डाकघर पतलीकूहल का था। जानकारी मिली है कि मकान लकड़ी से बना होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है, वहीं राजस्व विभाग की टीमे नुक्सान का आकलन करने में जुट गई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay