सुजानपुर के तरपोहल गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 06:36 PM (IST)

सुजानपुर (अश्वनी): थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खनौली के तरपोहल गांव में एक मकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हो गया। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात संजीव रांगड़ा पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह रांगड़ा के मकान में आग लग गई। आग लगने से मकान के 5 कमरों में से 4 कमरों में रखा फर्नीचर एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ-साथ रसोईघर के अंदर रखे खाद्य पदार्थ व बर्तन भी आग की भेंट चढ़ गए।

घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। वे रिश्तेदारी में कांगड़ा गए हुए थे। मकान से जब धुआं निकला तो पड़ोसियों को मकान में आग लगने का पता चला। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान के अंदर रखा सामान राख हो गया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

उधर, जब इस बारे सुजानपुर तहसील के तहसीलदार रवि कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आग से लगभग 4 लाख 35 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है, जिसमें फर्नीचर व घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि हलका पटवारी को नुक्सान की रिपोर्ट बनाने के लिए कहा है। नुक्सान की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News