भरमौर के मोठू लडोगी गांव में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान

Sunday, Oct 30, 2022 - 09:24 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): भरमौर की दूरदराज की बड़ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मोठू लडोगी गांव में दोमंजिला मकान राख हो गया जबकि तीसरे घर के बरामदे को भी नुक्सान पहुंचा है। वहीं अन्य घरों को आग से बचाने में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। जानकारी के अनुसार जीत सिंह तथा नंद लाल पुत्र पूर्ण चंद के दोमंजिला मकान के कुल 4 कमरे आग की भेंट चढ़ गए जबकि कंचन के घर को भी नुक्सान हुआ है। गनीमत रही कि यह अग्निकांड शाम के समय हुआ। इस समय सभी गांववासी अपने-अपने घरों में ही मौजूद थे, जिन्होंने संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया और पूरे गांव को जलने से बचा लिया। बता दें कि जनजातीय क्षेत्र में सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का जो भी भंडारण लोग करते हैं, उसे घरों के अंदर ही रखते हैं और ये अक्सर अग्निकांड का कारण बनते रहे हैं। घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। आग कैसे लगी, इस बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay