मंडी : लांगणा के जरेहड़ गांव में आग की भेंट चढ़ा मकान, 2 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 04:16 PM (IST)

लांगणा (ब्यूरो): मंडी जिले के तहत उपतहसील मकरीड़ी के अंतर्गत आने वाली पंचायत लांगणा के जरेहड़ गांव में स्लेटपोश मकान के 3 कमरे जलकर राख हो गए हैं। रात करीब 2 बजे के आसपास मकान में आग लगी, जिससे रुमला बिष्ट पत्नी स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के 3 कमरे जलकर राख हो गए। रुमला बिष्ट ने बताया कि वह घर में अकली रहती हैं जबकि उनके बच्चे दिल्ली में रहते हैं। घटना के दाैरान उन्होंने आग लगने की सूचना पड़ोसियों को दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। रविवार सुबह मकरीड़ी के नायब तहसीलदार जगदीश चंद और पंचायत लांगणा के प्रधान चंद्रमणि राणा ने घटनास्थल का जायजा लिया। नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने पीड़िता को प्रशासन की ओर से एक तिरपाल भी दिया। नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने बताया कि आग लगने से लगभग 2 लाख रुपए के आसपास नुक्सान हुआ है, प्रभावित की हरसंभव सहायता की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News