राजगढ़ के भुगटी गांव में 5 कमरों का मकान राख, लाखों रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Wednesday, Mar 09, 2022 - 11:57 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत छोगटाली के शमोगा निवासी सुरेश ठाकुर का भुगटी गांव में बना 5 कमरों का मकान जलकर राख हो गया। यह मकान जंगल में अकेले स्थान पर बना है और आग की घटना रात्रि के समय घटी और घर में रखा लाखों रुपए का सामान राख हो गया। परिवार का कोई भी व्यक्ति घर पर नहीं था, इसलिए कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। सुरेश ठाकुर का परिवार अधिकतर सोलन में रहता है और कभी-कभी यहां छुट्टियों में आता है। सुरेश और उनकी पत्नी व माता यहां से सोलन चले गए थे। 

प्रात: करीब साढ़े 9 बजे इस मकान से थोड़ी दूर रहने वाले राजेश की बेटी जब स्कूल के लिए जा रही थी तो उसने मकान की छत पर आग जलती देखी, मगर तब तक मकान जल चुका था। उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। उन्होंने सुरेश ठाकुर को सूचना दी। उसके पश्चात उनके परिजन व वह बाद दोपहर मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि आग किस कारण लगी, इसकी जांच की जाएगी। 4 कमरों और एक हॉल वाले इस मकान के अंदर लकड़ी की पैनलिंग हुई थी, जिस कारण आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। यह आग रात को ही लगी और किसी को पता ही नहीं चल पाया। आग इतनी भयानक थी कि मकान का सारा सामान नष्ट हो गया। तहसीलदार कपिल ठाकुर ने बताया कि पटवारी को नुक्सान के आकलन को कहा गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News