भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा मकान, परिवार को लाखों का नुक्सान (Video)

Thursday, Sep 05, 2019 - 11:30 AM (IST)

कुल्लू/मनाली (दिलीप/सोनू): जगतसुख गांव में एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल की ओर भागे लेकिन देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों राजेश, योगेश और विपिन ने बताया कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो वे घटना स्थल की ओर भागे। आग लगने से पड़ोस के घरों को भी नुक्सान पहुंचा है। अग्निश्मन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह दलबल सहित मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग घर को अपने आगोश में ले चुकी थी।

4 घरों को आंशिक रूप से पहुंचा नुक्सान

उन्होंने बताया कि आसपास के 4 घरों को आंशिक रूप से नुक्सान पहुंचा है। यह घर शफी मोहम्मद का है जोकि घटना के समय वहां मौजूद नहीं था। मनाली के एसडीएम अमित गुलेरिया ने बताया कि आग लगने से शफी मोहम्मद को लाखों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दिए गए हैं। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay