हॉट मिक्सिंग प्लांट में भीषण अग्निकांड, 20 लाख का नुक्सान

Tuesday, Nov 20, 2018 - 08:49 PM (IST)

कुल्लू: गड़सा घाटी के खड़ीसेरी इलाके में रात के समय एक हॉट मिक्सिंग प्लांट में आग लग गई। घटना में करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति को राख होने से बचा लिया। पुलिस ने भी घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को खड़ीसेरी में हॉट मिक्सिंग प्लांट में आग लग गई। इस दौरान तारकोल के कई ड्रम भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का दल अग्निशमन वाहन लेकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया।

पुलिस कर रही घटना की छानबीन
इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने 50 लाख रुपए की संपत्ति राख होने से बचा ली। इस दौरान डीजल के भी 5 ड्रम जल गए। उधर, पुलिस का कहना है कि कहीं किसी बीमा राशि को हड़पने के चक्कर में जानबूझ कर आग तो नहीं लगाई गई। इसे लेकर भी जांच चल रही है। लीडिंग फायरमैन दुर्गा सिंह ने बताया कि घटना रात के समय हुई। उन्होंने कहा कि घटना में 20 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान है। करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति बचा ली गई है।

Vijay