भोरंज के खतरबाड़ में धधका गैस सिलैंडर, बुजुर्ग की हिम्मत से बड़ा हादसा टला

Friday, Sep 17, 2021 - 06:48 PM (IST)

भोरंज (ब्यूरो): उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत टिक्करी मिन्हासा के गांव खतरबाड़ में रात को खाना बनाते समय सिलैंडर से गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। जानकारी के अनुसार धर्म सिंह (75) पुत्र तुलसी राम की पत्नी सोमा देवी बीती शाम रसोईघर में खाना बना रही थी। खाना बनाते बनाते समय सिलैंडर की गैस खत्म हो गई, जिस पर उन्होंने नया सिलैंडर बदलकर लगा दिया। जैसे ही खाने बनाने के लिए गैस को ऑन किया तो सिलैंडर ने आग पकड़ ली और पूरा कमरा आग की लपटों में तबदील हो गया।

धर्म सिंह ने उठाकर बाहर फैंका जलता हुआ सिलैंडर

सिलैंडर में लगी आग व लपटों के बीच धर्म सिंह ने बिना समय नष्ट किए साहस दिखाकर चूल्हे से सिलैंडर को अलग किया और जलते हुए सिलैंडर को उठाकर बाहर आंगन में फैंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला गया लेकिन इस दौरान उनके हाथ बुरी तरह से झुलस गए। इस बीच उनके पड़ोसी भी जमा हो गए और कड़ी मशक्कत से सिलैंडर में लगी आग को बुझाया गया। इस आग की घटना से उनके रसोईघर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay