बिरोजा फैक्ट्री में लगी आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

Wednesday, Dec 25, 2019 - 11:53 AM (IST)

नाहन (सतीश) : नाहन शहर के समीप स्थित बिरोजा फैक्ट्री में रात करीब 10 बजे आग लग गई आग की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कुछ ही समय के भीतर आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री में तारपीन तेल का उत्पादन होता है। लिहाजा प्रबंधन को आग लगने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आगजनी के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों में भी खौफ पैदा हो गया था।

जानकारी के मुताबिक यह आग यहां रखे और ड्रमो में भड़क गई थी जिस पर समय रहते अग्निशमन कर्मियों ने काबू पा लिया। हांलांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया कि आग कैसे लगी। कुल मिलाकर यहां अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मुस्तैदी सामने आई है। समय रहते अगर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी यहां ना पहुंचे तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Edited By

Simpy Khanna