फायर ब्रिगेड कर्मियों की छुट्टियां कैंसल

Friday, Oct 18, 2019 - 12:55 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : दीपावली त्यौहार के चलते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। किसी भी कर्मचारी को भैयादूज तक छुट्टी नहीं मिलेगी। एमरजैंसी में ही जवान को छुट्टी दी जाएगी। लोगों की सुरक्षा को लेकर यह फैसला लिया गया है। फायर विभाग ने आगजनी की किसी भी घटना से निपटने के लिए कमर कस ली है। धर्मशाला फायर विभाग के पास आग बुझाने के लिए 6 गाड़ियां हैं जिसमें 5 बड़ी गाड़ियां (वाटर टैंडर) हैं तथा एक क्यू.आर.पी. है।

जानकारी के मुताबिक दीपावली त्यौहार के अंतर्गत फायर विभाग की ओर से यह कदम उठाए गए हैं जिस कारण फायर कर्मियों को सतर्क रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। दीपावली से कुछ दिन पूर्व कर्मचारी 8-8 घंटे की शिफ्ट के बजाय 12-12 घंटे की शिफ्ट में कार्य करते हैं। होमगार्ड का मांगा अतिरिक्त स्टाफ फायर विभाग की ओर से दीपावली को लेकर होमगार्ड का अतिरिक्त स्टाफ भी मांगा गया है। फायर स्टेशन के लिए 8-8 कर्मी तो फायर पोस्ट के लिए 6-6 कर्मियों की डिमांड हैडक्वार्टर शिमला को दी गई है।

इसके अलावा हाइड्रैंट्स को चैक करने का अभियान शुरू किया जाएगा। फायर ऑफिसर स्वरूप कुमार चौधरी ने कहा कि दीपावली त्यौहार के चलते फायर कर्मियों की छुट्टियां कैंसल कर दी गई हैं। इसके अलावा हैडक्वार्टर शिमला को भी अतिरिक्त होमगार्ड स्टाफ की डिमांड की गई है। हाइड्रैंंट्स चैकिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। लोगों से भी आह्वान है कि वे भी सतर्कता बरतें।

Edited By

Simpy Khanna