सोलन पुलिस को चिट्टा मामले में मिली एक और सफलता, फाइनांशियल मैनेजर गिरफ्तार

Saturday, Feb 10, 2024 - 09:25 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): पुलिस ने चिट्टे के मामले में एक फाइनांशियल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा 17 दिसम्बर को पकड़े गए गए चिट्टा तस्करी के इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी है। इसमें एक विदेशी नागरिक सहित 7 आरोपी पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 दिसम्बर को 21 ग्राम से अधिक चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ये बाहरी राज्यों से चिट्टा खरीद कर शिमला के रामपुर व निरमंड क्षेत्र में बेचते थे। पुलिस ने इनके नैटवर्क को डिकोड करते हुए एक फाइनांशियल मैनेजर जितेन्द्र कुमार व विक्रम भौरिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि विक्रम ने 3 महीने में ही 32 लाख रुपए ज्यादा की बैंक ट्रांजैक्शन कर चिट्टा तस्करी को अंजाम दिया। 

जितेन्द्र और विक्रम से पूछताछ करने पर पता चला कि चिट्टा तस्करी का असली सरगना हरियाणा का प्रदीप नरवाल है, जो 7 वर्षों से चिट्टा तस्करी का काम कर रहा है। सोलन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली पुलिस के सहायोग से उसे गिरफ्तार किया। उसकी मदद से पुलिस ने दिल्ली में अफ्रीका के लिबेरिया देश के डो हरिस योनाह को गिरफ्तार किया जो गैर-कानूनी तरीके से दिल्ली में रह रहा था। इसके पास न तो पासपोर्ट और न ही वीजा था। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस काे पता चला कि एक और फाइनांशियल मैनेजर भी इस गिरोह के साथ जुड़ा है। पुलिस ने इस तरह से इस मामले में 23 वर्षीय मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस चिट्टे के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। चिट्टा तस्करी के इस मामले में यह 8वीं गिरफ्तारी हुई है। मामले में जांच अभी जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay