अंतिम फैसला हाईकमान लेगा लेकिन कांगड़ा का टिकट पक्का बदलेगा: सत्ती

Tuesday, Aug 07, 2018 - 10:12 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी तथा इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों का अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा लेकिन कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की टिकट बदली जाएगी, यह तय हो गया है क्योंकि सांसद शांता कुमार ने स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। सत्ती हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्त्ताओं से 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उनके साथ पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री को कांगे्रस की ङ्क्षचता नहीं है बल्कि 2019 लोकसभा चुनावों में अपने चहेतों को टिकट दिलाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए हर संसदीय क्षेत्र में एक-एक मंत्री तैनात किया है, जोकि कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याएं सुनेगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के दौरे की सूचना संगठन को उपलब्ध करवाने के लिए जहां संगठन के लोगों की ड्यूटियां लगाई हैं, वहीं संबंधित जिला प्रशासन भी मंत्री के दौरे की सूचना संगठन को उपलब्ध करवाएगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 52 विस क्षेत्रों का दौरा कर प्रदेश में विकास को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बोर्डों व निगमों  के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की जल्द तैनाती होगी। एक सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सोशल मीडिया पर बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों की फर्जी लिस्टें डालने वालों के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई करने के लिए सरकार से आग्रह किया है ताकि ऐसे शरारती तत्व पार्टी को नुक्सान न पहुंचा सकें। 

धूमल, अनुराग और पवन राणा नहीं पहुंचे बैठक में
वहीं हमीरपुर जिला भाजपा की बैठक लेने पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकत्र्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों हेतु तैयार रहने के लिए टिप्स दिए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर व संगठन मंत्री पवन राणा नहीं पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जहां अचानक दिल्ली दौरे पर गए हुए हैं, वहीं सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा सत्र में भाग ले रहे हैं लेकिन संगठन मंत्री पवन राणा का बैठक में न पहुंचना चर्चा का विषय रहा। 

Ekta