जमीनी विवाद के चलते 2 गुटों में खूनी झड़प, 3 महिलओं सहित 6 घायल

Wednesday, May 16, 2018 - 10:28 PM (IST)

चम्बा: लमकाना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें 6 लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक पठानकोट-चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस बारे सूचना मिलते ही एस.डी.एम. चम्बा दीप्ति मंढोत्रा व डी.एस.पी. चम्बा जितेंद्र चौधरी ने मौके पर पहुंचकर बीच सड़क पर बैठे ग्रामीणों को शांत कर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खुलवाने में सफलता हासिल की।


दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने में जुटी पुलिस
मार्ग खुलवाने के बाद प्रशासन ने मारपीट में घायल हुए ग्रामीणों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा भिजवाया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। घायलों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने में जुटी है, जिसके बाद ही नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने की है।

Vijay