भीषण अग्निकांड : किनौर में 4 मकान जलकर राख, करोड़ों का नुक्सान

Sunday, Jan 27, 2019 - 05:51 PM (IST)

रिकांगपिओ: किन्नौर जिला के बटूरी गांव में आग लगने से 4 मकानों के 29 कमरे जल गए हैं, साथ ही 4 मकानों को आंशिक नुक्सान हुआ है। इस घटना में करीब एक करोड़ 81 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन की तरफ से 4 प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की गई है। शुक्रवार देर रात बटूरी गांव के 4 मकानों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में 4 अन्य मकान भी आ गए। इसमें राम भधू पुत्र चंद्रवीर के 9 कमरे जले हैं। उसे करीब 60 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। हीरानंद पुत्र चंद्रवीर के 8 कमरे जले हैं और 50 लाख रुपए के करीब नुक्सान हुआ है।

प्रभावितों को दी 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत

महिंद्र सिंह पुत्र कुंदन लाल के दोमंजिला मकान के 6 कमरे आग की भेंट चढ़े हैं। गंगा देव पुत्र अमरी सुख के दोमंजिला मकान के 6 कमरे जले हैं और करीब 45 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उक्त चारों प्रभावितों को 10-10 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है, वहीं रूप सिंह पुत्र किशन लाल, मतवार सिंह पुत्र गुरु लाल, कृष्णा देवी पत्नी प्यार चंद व सुनहरी लाल पुत्र चंद्रसेन के मकानों को आंशिक नुक्सान पहुंचा है। सभी प्रभावितों को 25-25 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है।

Vijay