चंडीगढ़-मनाली NH पर हादसा : स्वारघाट में HRTC बस व कैंटर के बीच जबरदस्त टक्कर

Thursday, Jan 05, 2023 - 06:25 PM (IST)

बिलासपुर (ब्यूरो): चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-205 पर स्वारघाट में एक एचआरटीसी बस व कैंटर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां कैंटर चालक को गंभीर चोटें आईं हैं तो वहीं बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार धर्मपुर डिपो की बस दिल्ली से धर्मपुर जा रही थी। बस जैसे ही स्वारघाट में संतोषी माता मंदिर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे का कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है।

वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कैंटर चालक को नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 
 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay