खेतों में घुसी गाय पर कुल्हाड़ी से किया हमला, लोगों में माहौल तनावपूर्ण

Wednesday, May 17, 2017 - 01:26 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): हिमाचल के ऊना मुख्यालय के साथ लगते गांव में एक व्यक्ति द्वारा गाय पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। वारदात को लेकर गांववासियों में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। बताया जाता है कि गांव कुठार खुर्द में एक व्यक्ति के वार करने पर गाय गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानिए क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लाल अपनी गाय को खेतों में चरा रहा था, इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते शाम लाल से बहस शुरू कर दी तथा गाय पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसकी सूचना शाम लाल ने ग्राम प्रधान को दी। एसएचओ सदर थाना विश्वास वालिया की अगुवाई में पुलिस ने पीड़ित शाम लाल सहित स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।