पांवटा में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव(Video)

Saturday, Nov 24, 2018 - 01:59 PM (IST)

पांवटा साहिब (रोबिन): पांवटा साहिब गुरुद्वारे में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। इस मौके पर जहां दिन भर खुला दीवान सजाया गया। वहीं अखंड पाठ साहिब के भोग भी पढ़ें गए। इतना ही नहीं भव्य कवि दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से आए कवि साहिबान ने गुरबाणी का पाठ किया। पांवटा साहिब के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में वैसे तो हर पूर्णिमा पर कवि दरबार सजता है लेकिन गुरु पर्व पर यहां विशेष कवि दरबार का आयोजन किया जाता है।कहा जाता है कि विश्व भर के गुरुद्वारों में कवि दरबार की प्रथा की शुरुआत पांवटा साहिब के गुरुद्वारे से ही हुई थी। यहां गुरु गोविंद सिंह जी ने अपने निवास काल के दौरान कवि दरबार की शुरुआत की थी। इस प्रथा को आज भी निभाया जा रहा है।

kirti