नादौन में ब्यास पुल पर फैंसिंग का कार्य शुरू, ऐसी घटनाओं पर लगेगा अंकुश

Thursday, Jul 12, 2018 - 08:59 PM (IST)

धर्मशाला: नादौन में ब्यास नदी पर बने पुल पर दोनों तरफ फैंसिंग लगाने का काम आरंभ हो गया है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने आई.टी.आई. शाहपुर के सहयोग से इस कार्य के लिए पहल की है। गौरतलब है कि यह पुल कांगड़ा और हमीरपुर जिलों को आपस में जोड़ता है। डी.सी. कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि जीवन से हताश लोगों द्वारा पुल से ब्यास में कूदकर आत्महत्या करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दृष्टि से यह कार्य करवाया जा रहा है। इसके अलावा यह कदम लोगों द्वारा पुल से नदी में कूड़ा-कचरा और अन्य बेकार सामान फैंकने की प्रवृति रोकने और नदी को स्वच्छ रखने में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत देहरा और आलमपुर-सुजानपुर पुल पर फैंसिंग का काम करवाया जाएगा।

Vijay