हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Sunday, Jun 18, 2017 - 02:00 AM (IST)

बंजार: बंजार की कंडीधार पंचायत के गहीधार के पास छरोलनाला के पास एक महिला सैलानी की पैर फिसलने से मौके पर मौत हो गई। आई.ओ. इंद्र देव से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा सूद पत्नी रजनीश सूद मकान नंबर-1357 सैक्टर 21 पंचकूला हरियाणा की पहाड़ से पैर फिसलने से मौत हो गई। उक्त दंपति कुछ दिन पहले ही बंजार की मनोरम वादियों को निहारने के लिए यहां पहुंचा था। शनिवार को उक्त दंपति साढ़े 10 बजे तीर्थन घाटी के मनोरम स्थलों को देखने के लिए निकला। इस दौरान साढ़े 12 बजे के करीब छरोलनाला के पास उक्त सैलानी महिला का अचानक पहाड़ से पैर फिसला और वह नीचे गिर गई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, इस बाबत डी.एस.पी. निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।