मां नयना के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा, होमगार्ड के जवानों ने ऐसे बचाई जान

Tuesday, Mar 22, 2022 - 04:46 PM (IST)

नयनादेवी (ब्यूरो): माता श्री नयनादेवी के दर्शनों के लिए पंजाब से आई महिला श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसकी होमगार्ड के जवानों ने जान बचा ली। जानकारी के अनुसार पंजाब के जिला रोपड़ से आई महिला गीता पत्नी काला राम को अचानक दर्शनों के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ गया। इसी दौरान मंदिर सुरक्षा प्रभारी परमजीत सिंह की अध्यक्षता में विजय कुमार राणा, सुर्कमा देवी, रामपाल द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। होमगार्ड के जवानों ने महिला को मंदिर के वीआईपी रूम में लिटाया और वहां पर उसका उपचार किया। थोड़ी देर बाद जब वह पूर्ण रूप से ठीक हो गई तो उसे स्थानीय अस्पताल के लिए भेज दिया। महिला के साथ आए परिवार ने होमगार्ड के जवानों का धन्यवाद किया। इससे पहले भी होमगार्ड के जवान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर में डटे रहते हैं अगर आपात स्थिति में किसी भी श्रद्धालु को चिकित्सा की जरूरत पड़ जाए तो वो तुरंत उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay