पैसे ट्रांसफर करने और पेपर लेने पर बाप-बेटा गिरफ्तार, अम्ब के आरोपी का रिश्तेदार भी दबोचा

Monday, May 09, 2022 - 12:28 AM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में जिला कांगड़ा में बाप-बेटा गिरफ्तार हुए हैं। जिला के भराड़ी सुल्याली उपमंडल नूरपुर से गिरफ्तार किए गए बाप-बेटा हिमाचल में गिरोह के सदस्य अम्ब ऊना निवासी विपिन कुमार के संपर्क में थे। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए अम्ब निवासी विपिन के रिश्तेदार युवक को भी गिरफ्तार किया है जिसने लिखित परीक्षा दी थी। जानकारी के अनुसार अम्ब के विपिन से सुल्याली के युवक की बातचीत के बाद डील को फाइनल किया। इसके बाद उन्होंने कुछ पैसे कैश के रूप में विपिन तक पहुंचाए। इसके बाद कुछ पैसे उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। यह पैसे युवक के पिता के खाते से गए थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने जुर्म को कबूल कर लिया है। ज्वाली के ही युवक जोकि विपिन की रिश्तेदारी में है उसको भी पेपर बांटा गया था। रिश्तेदारी में यह युवक आरोपी विपिन का मौसेरा भाई है। इस युवक ने भी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 67 अंक प्राप्त किए थे। इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों से यह भी जांच की जा रही है कि आगे उनके संपर्क में कोई और तो नहीं था जिसने पैसे देकर पेपर लिया हो। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay